बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: आंवला। पुलिस ने सोमवार को दो युवकों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। सोमवार को ग्राम गुलेली निवासी आकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रविवार की रात मनौना धाम पर खड़े ऑटो में रखा उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों की मदद से संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की ओर से कड़ाई से पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों ने अपना नाम शनि तथा गौरव निवासी मनौना बताया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक सोमपाल सिंह तथा कांस्टेबल अभिनव कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...