Bareily News: दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार, अस्पताल में गंदगी
बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली। दो माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के काम बंद करने से दोनों अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। परिसर और वार्डों के आसपास जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक, मानदेय भुगतान की समस्या दूर कराने के लिए कई बार मांग पत्र दिए गए, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। उनके कार्य बहिष्कार से अस्पतालों में सफाई व्यवस्था प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.