बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: सेंथल। दो माह आठ दिन चलने वाली अजादारी के आखिरी दिन शनिवार को कस्बे में दो जुलूसे अलम उठे जिसमें देश की विख्यात अंजुमनों ने नौहाखानी की। वही अकीदतमंदों ने जंजीर का मातम कर स्वंय को लहूलुहान कर लिया। देर शाम ईमामबाड़ा कलां पर शबीहे ताबूत की ज्यारत भी करायी गयी। शनिवार को कस्बे में दो माह आठ दिन चली अजादारी का सिलसिला दो जुलूसे अलम उठने के साथ समाप्त हो गया। ईमामबाड़ा जुल्फिकार हसनैन में हुई मजलिस को मौलाना फराज वास्ती ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कुनबे पर हुए यजीदी जुल्म का मार्मिक वर्णन पेश किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जुलूसे चुप्ताजिया में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, 68 दिन बाद खत्म हुआ शोक मजलिस के बाद अंजुमने पंजेतनी की ओर से जुलूसे अमारी निकाला गया। जिसमें स्थानीय अंजु...