बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: बरेली। मॉडल टाउन में काम के दौरान दो मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया निवासी 28 वर्षीय मुजाहिद राजमिस्त्री था। गुरुवार को वह मॉडल टाउन कॉलोनी में काम कर रहा था और इसी दौरान दो मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माण कार्य कराने वाले लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि मुजाहिद की शादी करीब सात महीने पहले फिरदोस से हुई थी और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...