बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू का संक्रमण भी बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में एच1एन1 के दो नए मरीज मिले हैं। दोनों संक्रमित 75 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाएं हैं। बहेड़ी की 83 वर्षीय और जखीरा की 75 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट एच1एन1 पॉजिटिव आई है। नए मामले मिलने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दोनों बुजुर्ग महिलाओं को कई दिन से बुखार है। कई दिन इलाज के बाद भी उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर की सलाह पर उनकी एच1एन1 जांच कराई गई। दोनों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस ले...