Bareily News: दो बीघा जमीन के लालच में भाई ने की थी दिव्यांग की हत्या
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में दिव्यांग दीपचंद कुमार की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के गले और मुंह पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह कुरतरा गांव निवासी 50 वर्षीय दीपचंद कुमार का शव उसके कमरे में मिला था। मृतक दाहिने पैर से दिव्यांग था और अविवाहित था। वह अपने परिवार से अलग कमरे में रहता था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात वह फतेहगंज पश्चिमी में दशहरा मेला देखकर घर लौटा था और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत की जानकारी हुई। मृतक के चेहरे व ठोड़ी पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.