Bareily News: दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: मीरगंज। मीरगंज क्षेत्र में कपूरपुर गांव के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी हरिओम पुत्र रोशनलाल बाइक से जा रहे थे। कपूरपुर गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सिरोधी अंगदपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र कल्लू और शाहबाद क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी जसवंत सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण संजू वाल्मीकि मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी मीरगंज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.