Bareily News: दो बाइकों की टक्कर में सात घायल
बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: क्योलड़िया। क्योलड़िया-केलाडांडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव मोहम्मदपुर के मनोज कुमार अपनी पत्नी कृष्णा देवी और तीन बच्चों नितिन 6 वर्ष, पुष्पेंद्र 8 वर्ष व करन डेढ़ वर्ष के साथ रक्षाबंधन मनाकर गांव गुदरानपुर थाना बरखेड़ा लौट रहे थे। क्योलड़िया के पास टूटी सड़क के संकरे रास्ते पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर नाद थाना जहानाबाद, निवासी अरविंद और उनके साले धर्मवीर निवासी रामपुरा प्रवीन, थाना बीसलपुर सवार थे। हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सात लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी के प्रभारी डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.