बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बारादरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें लापता हो गईं। इस संबंध में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे कोई व्यक्ति उनकी दो बेटियों को बहलाकर ले गया। उनकी एक बेटी की उम्र 17 साल और दूसरी की 15 साल है। उनकी तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों की अपनी मां से बात हुई है। दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...