Bareily News: दो घरों में लाखों की चोरी
बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। दो घरों में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के माल उड़ा दिए। थाना क्षेत्र के गांव उचसिया में शनिवार की रात परिवार के लोग अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने मकान के बराबर की दीवार में नकब लगाकर घर में रखे जेवर व नगदी चोरी कर ली। बाबूराम ने बताया कि उसके कमरे में रखे बक्से से जेवर चोरी हो गए। वहीं, जयवीर सिंह ने बताया कि उसके घर से चोर सोने का मंगलसूत्र, समेत लाखों का माल उठा ले गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।जयवीर सिंह पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह का सगा बड़ा भाई है और प्रधान के घर के सामने ही उसका मकान बना हुआ है। गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटना से गांववालों में दहशत है। पूर्व प्रधान ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। थाना प्रभारी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.