बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: कैंट में मृत मिले मर्चेंट नेवी में कार्यरत मरीन इंजीनियर की हत्या के आरोप में दोस्त के खिलाफ थाना कैंट में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि बारादरी के नवादा जोगियान दुर्गानगर निवासी 25 वर्षीय ऋषि अरविंदो कर मर्चेंट नेवी में मरीन इंजीनियर के पद पर जर्मनी में कार्यरत थे। कुछ दिन पूर्व वह जर्मनी से घर आए थे और परीक्षा के बाद दोबारा जाने वाले थे। इसी बीच रविवार रात करीब तीन बजे कैंट में वीरांगना चौक के पास उनका खून से लथपथ शव मिला, जो कई वाहनों से कुचला हुआ था। परिजन ने पुलिस को बताया कि किला सब्जीमंडी निवासी दोस्त शुभम पाठक ने अरविंदो को रविवार रात फोन करके घर से बुलाया था। मगर अरविंदो का शव मिलने के बाद सोमवार सुबह वह भी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ...