बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: वार्ड-42 के चौधरी मोहल्ले में घोसियान मस्जिद के पीछे जलकल विभाग की नलकूप परिसर की जमीन पर दोबारा कब्जा कर डेयरी चलाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के जलकल विभाग और प्रवर्तन दल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के बाद जमीन को दोबारा जलकल विभाग के कब्जे में ले लिया गया। जलकल विभाग के सहायक अभियंता अजित सिंह का कहना है कि नलकूप परिसर पर अवैध रूप से कब्जा कर डेयरी संचालित की जा रही थी। कुछ दिन पहले नगर निगम के प्रवर्तन दल की मदद से यहां कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया गया था और परिसर को कब्जामुक्त कराया गया था। इसके बावजूद डेयरी संचालक ने दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण कर लिया और वहां डेयरी का संचालन शुरू कर दिया। दोबारा कब्जे की सूचना मिलते ही...