बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर 'भारत माता की जय' और कदम-दर-कदम गजब का उत्साह। देशभक्ति के तरानों के बीच मंगलवार को राजेंद्र नगर में एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकली तो पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। सड़क के दोनों ओर जुटे लोगों ने हाथ हिलाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कहीं फूलों की बारिश हुई तो कहीं पानी की बोतलें बांटकर गर्मी से राहत देने की कोशिश की गई। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में भाजपा और रालोद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारातघर के पास सड़क पर सभा के बाद भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयं...