बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फोटो- नदी का कटान रोकने को की गई पिचिंग। क्योलडिया। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भदपुरा विकासखंड के सीमावर्ती और बेहद संवेदनशील ग्राम अमीर नगर को देवहा नदी की तबाही से सुरक्षित करने के लिए युद्धस्तर पर पिचिंग कार्य पूरा कर लिया है। प्रतिवर्ष मानसून के दौरान देवहा नदी के तेज बहाव और लगातार बढ़ते कटान के कारण अमीर नगर के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि नदी में समाहित हो रही थी, जिससे ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। प्रशासन की ओर से कई बार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी भी जारी की गई थी।इस गंभीर संकट को देखते हुए बाढ़ खंड बरेली के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में शामिल सहायक अभियंता चंद्रपाल सिंह, जूनियर इंजीनियर आशुतोष शर्मा और भूपेंद्र सि...