बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फोटो- अमीर नगर गांव का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम। फोटो- देवहा नदी का बढ़ा जलस्तर।क्याोलड़िया। देवहा नदी के तटीय गांवों में बाढ़ और कटान ने तबाही मचा रखी है। नदी के तेज बहाव के कारण अमीर नगर, गुलडाई, जरपा मोहनपुर के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ना और धान की खड़ी फसल नदी में विलीन हो चुकी है। लगातार हो रहे भू-कटान से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन पानी में समा रही है, जिससे कई किसान पूरी तरह भूमिहीन हो गए हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप-जिलाधिकारी नवाबगंज, सचिन यादव ने अमीर नगर गांव का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।नदी के बहाव में किसान राम प्रकाश की 18 बीघा, मनोज कपूर की 20 बीघा और धर्मेंद्र कुमार की 8 बीघा समेत कई ग्रा...