Bareily News: देवरनियां में जुलूसे मोहम्मदी पर चेयरमैन ने बरसाये फूल
बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: बहेडी/देवरनियां । नगर पंचायत देवरनियां के कस्बा देवरनियां और मुंडिया जागीर में पैगम्बर-ए- इस्लाम हजरत मोहम्मद सलल्ला हौ अलैह वसल्लम की यौमे बिलादत की खूशी में मनाए जाने वाला जशने ईद मिलादुल नबी पर जुलूसे मोहम्मदी पूरी अकीदत और शानों-शौकत से निकाला। चेयरमैन कलीम अंसारी ने सर्मथकों के साथ पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। कस्बा मुंडिया जागीर में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर नहर तक जाने के बाद दरगाह हजरत बहराम शाह बाबा पर जाकर समाप हुआ। जुलूस जब देवरनियां-मुंडिया जागीर रोड से गुजरा। कुछ लोगों ने टैक्टर पर बैठकर फूल बरसाए। जुलूस का स्वागत करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि मो अजीम उर्फ टीटू, नदीम अंसारी, शमसुल कमर, कैसर, छोटे भाई आदि प्रमुख शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अदब-ओ-एहतराम से निकला जुलू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.