बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बरेली। हाथ से दिव्यांग युवक का सीएमओ कार्यालय से जारी हुआ दृष्टिहीनता का प्रमाण पत्र निरस्त किया जाएगा। उसका हाथ की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जारी होगा। सीएमओ कार्यालय में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीरगंज के ग्राम गुंगई के रहने वाले गंगा सहाय का बेटे उमेश हाथ की जगह आंख की दिव्यांगता का प्रमाणपत्र बना दिया गया था। उसने इस बाबत सीएमओ कार्यालय प्रार्थना पत्र दिया। उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर दृष्टिहीनता का दिव्यांग प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...