बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बारादरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से विभिन्न पाठ्यक्रम की 27 डिग्री और मार्कशीट बरामद हुई थीं, जो अलग-अलग कई यूनिवर्सिटी के नाम पर बनी हुई हैं। बारादरी पुलिस इन सभी डिग्री और मार्कशीट को संबंधित यूनिवर्सिटी को भेजकर सत्यापन कराएगी। बता दें कि बारादरी पुलिस ने गुरुवार देर रात आनंद विहार, आशापुरम कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार गंगवार को गिरफ्तार किया था, जो कौशल विकास योजना के अंतर्गत डेस्टिनी एजुकेशन सेंटर संचालित करता है। पंजाब के संगरूर निवासी राहुल सिंह की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। राहुल सिंह ने बीए में एडमिशन के लिए प्रदीप से संपर्क किया और 50 हजार रुपये दिए थे। मगर उसने तीन वर्ष के पाठ्यक्रम के अंकपत्र उसे छह महीने में ही भेज दी, जो महाराजा अग्रसेन गढ़वालियन कॉलेज के थे। जांच में अंकपत्र फर्जी न...