बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: नवाबगंज। दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक माह बाद पति ने उसे इलाज के बहाने क्लीनिक पर बुलाया। वहां दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। हमले में वह बेहोश हो गईं। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर आए भाई और जेठानी ने उसे बचाया। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईधजागीर गांव के यासीन नगर निवासी निशा का निकाह करीब तीन वर्ष पहले इरफान पुत्र मुन्ने के साथ हुआ था। निशा का आरोप है कि इरफान अवैध रूप से अस्पताल चलाता था। अस्पताल में जनपद सीतापुर निवासी शबनम नर्स का काम करती थी। सरकारी सख्ती के चलते अस्पताल बंद होने के बाद भी इरफान और शबनम के बीच संबंध बने रहे। इसका विरोध क...