बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में 21 से 22 सितंबर तक राकेश कुमार नागपाल के संग्रह से दुर्लभ भारतीय एवं विदेशी सिक्कों और मुद्राओं की निःशुल्क प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कौड़ी, दमड़ी, एक, दो, पांच और 10 पैसे सहित पुराने सिक्कों के साथ भारत सरकार द्वारा जारी 75 और 1,000 रुपये के दुर्लभ सिक्के तथा 5,000 और 10,000 रुपये के नोट प्रदर्शित किए गए। विदेशी मुद्राओं और अंग्रेजी सिक्कों ने भी विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। समापन पर प्रभारी प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने राकेश कुमार नागपाल को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान, डीएसडब्ल्यू प्रो. एमबी कलहंस, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अजय सिंह, प्रो. शिखा वर्मा, विभाग प्रभारी डॉ. रमेश त्...