बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। शारदीय नवरात्र पर बरेली में बंगाली समुदाय की ओर से दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसके लिए भव्य रूप से पंडालों को सजाया जा रहा है। शहर में आठ स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए जाएंगे। बंगाली कल्चरल एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से उत्तर रेलवे के मनोरंजन सदन में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां षष्ठी पर आनंद मेले का आयोजन होगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर भंडारे के साथ धुनुची नृत्य, शंखध्वनि, कैंडल लाइट और बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। तीनों दिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सोसायटी के मीडिया प्रभारी ध्रुव चटर्जी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में सीए विकास राय चौधरी, मानस गोराई, सनत तरफदार, मनोज राय, प्रवीर राय, चंचल डे, प्रदीप बागची, सम्राट बनर्जी, शिप्रा बन...