बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: दहेज की खातिर ससुराल वालों ने दुधमुंहे बेटे को छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। उसने पति समेत सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटा दिलाने की मांग की है। सहसवानी टोला में रहने वाली सलोनी गुप्ता ने बारादरी थाने में बदायूं के थाना दातागंज के मोहल्ला सड़किया निवासी पति सौरभ गुप्ता उर्फ नीशू, सास अनीता, जेठ गौरव, जेठानी रूबी, मामा पूरन लाल, सीताराम व आशीष गुप्ता पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि वर्ष 2023 में शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज की खातिर प्रताड़ित करने लगे। गर्भवस्था में मारपीट कर उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई। बेटे के जन्म के बाद 20 सितंबर को वह ससुराल पहुंची तो आरोपी मारपीट को आमादा हो गए और बेटे को छीन लिया। 21 सितंबर को पंचायत हुई तो उनके पिता सुरेश गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला करके घ...