बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। मोहल्ला भूड़ में रहने वाली नूरीन ने थाना प्रेमनगर में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नूरीन ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह इज्जतनगर के गांव महलऊ निवासी रेहान से अप्रैल 2025 में हुआ था। मगर शादी के बाद से ही पति रेहान, ससुर हामिद, सास नाहिद, ननद नेहा और ननदोई वसीम उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाइक की मांग करके भूखा-प्यासा रखते थे। सितंबर 2026 में उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका पूरा खर्च उनके पिता ने उठाया। शरीर में टांके लगे होने के बावजूद 23 अक्तूबर की रात उनसे मारपीट की गई और डेढ़ महीने के बच्चे को छीनकर घर से निकाल दिया। इस पर उन्होंने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट लिखाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...