बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: फतेहगंज। सर्राफ की दुकान से सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पीली धातु की अंगूठी बरामद की है।मोनिका ज्वैलर्स के संचालक अंकित अग्रवाल ने पांच अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और सोने की अंगूठी देखने के दौरान उसे पहनकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान राजेन्द्र (23) पुत्र मदनलाल निवासी फरीदापुर रामचरन के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर राधाकृष्ण मंदिर कट के पास यात्री शेड से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अंगूठी बरामद होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बत...