Bareily News: दुकान से सामान लेकर निकले युवक पर चाकू से हमले का प्रयास
बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: बरेली। शांति विहार प्रजापति कॉलोनी, फौजी की टाल के पीछे, सुभाषनगर निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि छह रात वह त्रिमूर्ति के सामने स्थित दुकान से सामान खरीदकर निकल रहा था। तभी तीन युवक उसे देखकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों में अनुपम नगर निवासी अनुज ठाकुर के अलावा राजकुमार और ललित शुक्ला शामिल थे। अनुज ठाकुर ने चाकू से मारने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर सुभाष नगर सतीश कुमार नैन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.