बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: नवाबगंज। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने महिला दुकानदार और उसके भाई के साथ मारपीट की। दबंग दुकान के काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग भी अपने साथ ले गए। घटना की तहरीर महिला दुकानदार की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव की संजना कुमारी पुत्री एवरन दुबे पीलीभीत हाईवे पर गुरुद्वारे के पास मां दुर्गा एग्रो केमिकल्स फर्टिलाइजर नाम से अपनी दुकान चलाती हैं। उनका आरोप है कि बुधवार दोपहर गांव के दो युवक दुकान पर पहुंचे और उनके भाई से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची संजना के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी दुकान के काउंटर पर रखा रुपयों से भरा थैला भी अपने स...