Bareily News: दीप निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई हुनर की चमक
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज में दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को दीप निर्माण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगों और सजावटी सामग्री से सुंदर दीप तैयार कर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की प्रेरणा और सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ की काजल और कक्षा आठ के रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में दीक्षा और कक्षा छह में रिया प्रथम रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. बिनीता प्रकाश ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। यह भी पढ़ें- Bareily...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.