Bareily News: दीपक जलाने को लेकर विवाद, पूर्व प्रधान की पत्नी पर हमला, मुकदमा दर्ज
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: आंवला। थानाक्षेत्र के गांव वीरपुरा गौटिया में मोदी जी के जन्मदिन पर दीप जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि रंजिश के चलते दबंगों ने शनिवार शाम पूर्व प्रधान के घर में घुसकर उनकी पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसुरेश पूर्व प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर को जन्मदिवस पर उन्होंने गांव के पंचायत भवन, स्कूलों और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किए थे। इसी बात से नाराज होकर गांव का ही किशनस्वरूप गंदी-गंदी गालियां देने लगा। उस समय रामसुरेश विवाद टालकर अपने घर लौट आए। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 19 सितंबर की शाम जब उनकी पत्नी वर्तमान में प्रधान प्रशासक घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.