बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय संचालित पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बॉल पास, फ्रॉग जंप, लेमन रेस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को नेहरू जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और बाल प्रेम के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की प्रेरणा और सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन अभिषेक चौधरी और अनुज बलियान ने किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दुधिया अपग्रेड हाईस्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस प्रधानाचार्या डॉ. बिनी...