बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: बरेली। दिवाली पर बरेली शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। शाम से रात तक लोगों ने तरह-तरह के पटाखे जलाए। इनमें ग्रीन पटाखे और आकाशीय आतिशबाजी ज्यादा हुई। बरेली में इस साल सात स्थानों पर अस्थायी पटाखा बाजार लगाए गए थे। एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड, सीबीगंज, दूरदर्शन केंद्र के पास, रामलीला मैदान, मेगा मेंशन के पास, कैंट युगवीणा और इस्लामियां ग्राउंड पर शनिवार और रविवार को पटाखों की जमकर बिक्री हुई। रविवार को रात तक पटाखों की बिक्री होती रही। पटाखा जलाने के प्रति लोगों का जुनून इस कदर रहा कि रविवार शाम तक ज्यादातर जगहों पर कई तरह के पटाखों का स्टॉक खत्म हो गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: रोशनी से जगमग हुए घर आंगन और आसमान शनिवार और रविवार को लोग परिवार संग पटाखे खरीदने पहुंचे और बच्चों ने उत्साह से रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, ...