Bareily News: दिन भर छाए रहे बादल, तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और गर्मी के साथ ही उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में अधिकतम तापमान 30.5 और रात में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को पूरा दिन धूप नहीं निकली और आसमान बादलों से घिरा रहा। इसके चलते गर्मी के साथ ही उमस का असर अधिक रहा। लोग पूरा दिन उमस से बेहाल रहे। मौसम में नमी भी बढ़ गई है। शाम को काले बादलों की वजह से बारिश के आसार रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। तेज बारिश हो सकती है। अब तक अगस्त माह में जिले में 275 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है。 यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.