Bareily News: दान में पुस्तकें पाकर खिले छात्रों के चेहरे
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं जैविक कृषक डॉ. विकास वर्मा के नेतृत्व में रविवार को मिथिलापुरी में ज्ञान सेतु-पुस्तक दान महादान कार्यक्रम हुआ। इसमें दानदाताओं ने बच्चों को किताबें दान में दी। डॉ. विकास वर्मा ने बताया कि रविवार को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पाठ्य पुस्तकें, साथ ही नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें बच्चों को दान में दी गईं। डॉ. विकास वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को सबके लिए समान और सुलभ बनाना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जीआरएम स्कूल के प्रिंसिपल शील सक्सेना, अध्यापक दीपक दुबे, नीरज शर्मा, डॉ गोपाल कृष्ण शर्मा, महेश कुमार, फरियाद हुसैन, देवेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार और अनमोल सक्सेना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सचिन बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.