बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: 5 लाख की मांग पर पति समेत 6 ससुरालियों पर केस शीशगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों की पिटाई से एक दो माह की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी का विवरण थाना शीशगढ़ के मदनापुर गांव की इरम पत्नी जनीव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मदनापुर निवासी जनीव पुत्र मोहम्मद अकील से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था.

आरोप महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाकर उसे परेशान करते और मारपीट करते थे। इरम ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले उसके जेठ ने कमरे में घुसक...