Bareily News: दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, आठ पर मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: नवाबगंज। थाना क्षेत्र के टांडा सादात गांव निवासी एक युवक ने आठ महीने पहले अपनी बहन का रिश्ता बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनियां गांव निवासी जीशान से तय किया था। आरोप है कि 10 सितंबर को लड़के के पिता सलीम, मां मेहरुन्निशा समेत परिवार के पांच लोग युवती के घर पहुंचे और दहेज में बाइक दिए जाने की मांग की। युवती के परिजनों ने रिश्ता तय होने के दौरान उन्हें दी गयी नकदी और सामान वापस मांगा तो वह गाली-गलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना की रिपोर्ट युवती के भाई की ओर से सलीम, मेहरुन्निशा, फैजान, आसिया, राबिया, सद्दाम, सोनम और जीशान के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.