बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: हाफिजगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोहरा गांव निवासी रीतू पुत्री जयपाल का विवाह गांव के ही नरेश पुत्र चेतराम के साथ हुआ था। रीतू का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। 26 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे पति नरेश, ससुर चेतराम, सास प्रतिमा देवी और देवर खेमकरन ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी।पीड़िता ने फोन कर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। आरोप है कि आसपा...