बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: दहेज में कार और रुपयों की डिमांड कर प्रताड़ित करने व निजी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर महिला ने पति समेत पांच आरोपियों पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई है। सुभाषनगर में रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2023 को हुई थी और शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और अन्य ससुरालीजन दहेज में कार और रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। ससुर उस पर गंदी नीयत रखता था और गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। अब पति इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर उसकी निजी वीडियो वायरल कर रहा है। इस पर उसने पति समेत पांच आरोपियों पर रिपोर्ट लिखाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...