बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: वीरसावरकरनगर अंबिका विहार फेस-3 निवासी दुर्गेश प्रजापति के न्यू अपैक्स अस्पताल संचालक ने दवा के 24814 रुपये नहीं दिये। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालित हृदेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुर्गेश का कहना है, वह दवाइयों की दुकान पर काम करता है। बुखारा रोड पर न्यू अपैक्स अस्पताल में दवाइयां पहुंचाई थीं। हृदेशपाल पर 24814 रुपये दवाइयों का बकाया है। कई महीनों से रुपये नहीं दे रहे। जब दवाइयां पहुंचाना बंद कर दी तो उनके साथ अभद्रता की गई। धमकी दी, अब तुझे बकाया धनराशि नहीं देंगे, जो कर सके सो कर लेना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...