Bareily News: दवा लेने गयी युवती गायब, चार लोगों पर मुकदमा
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: भमोरा। तीन दिन पूर्व घर से दवा लेने निकली एक युवती गायब हो गई। तलाश करने के बाद उसके भाई ने गांव के ही चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस युवती को बरामद करने में जुटी है । सरदारनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 16 अगस्त की दोपहर उसकी बहन घर से सरदारनगर के एक निजी डॉक्टर से दवा लेने गई थी। आरोप है कि उसकी बहन को गांव का अनुज बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि युवती का भाई अनुज आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसके घर वाले एक राय होकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.