बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट की और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह फतेहगंज पूर्वी के रेलवे फाटक के पास एक ठेले से मुरमुरे खरीद रहा था। तभी गांव के ही विनीत उर्फ ननुनी साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में पीड़ित के सिर और शरीर पर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना पुलि...