Bareily News: दर्जनों गांवों के निचले इलाकों की फसलों में भरा बहगुल का पानी
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: फोटो संख्या 04 शाही,संवाददाता। तराई और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बैहगुल नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से शाही क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
बाढ़ से प्रभावित गांव गांव सुल्तानपुर, बिहारीपुर, दुनका, भमौरा, सेवाज्वालापुर, बसावनपुर, अक्सौरा, बफरी बुजुर्ग, कस्वा शाही, हैदरगंज, मकड़ीखो, फिरोजपुर, जुनहाई और कुल्छा की गोटिया समेत दर्जन भर से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। निचले इलाकों के खेतों में पानी घुस गया है। इससे धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। कई स्थानों पर नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीण रातभर जागकर पानी के स्तर पर नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.