बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: सुभाषनगर क्षेत्र के मणिनाथ निवासी महंत केके शंखधार ने एक दरोगा पर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। दरोगा को 20 हजार रुपये दिये, इसके बावजूद भी उनका नाम नहीं निकालने का आरोप है। महंत केके शंखधार ने बताया, उनके बेटे के ससुराल पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है, इस मामले की विवेचक एक दरोगा कर रहे थे। दरोगा उनके पास आये कहा, मामला बड़ा है। इसे निपटा लो। 50 हजार रुपये दो नाम निकाल दें। आरोप है,उन्होंने गहने गिरवी रखकर पैसों की व्यवस्था की। 20 हजार रुपये विवेचक दरोगा को अपने सुरक्षा गार्ड के सामने दिये। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दारोगा भी चढ़ी थी िनगरानी के हत्थे इसके बावजूद दरोगा ने अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने के बजाय प्रकरण में चार्जशीट दाखिल कर द...