बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: व्योंधन खुर्द। गांव गुलड़िया अरिल के हरि सिंह ने बताया कि गांव के दो भाई हाथ में तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए और उसे व उसकी पत्नी को तमंचे की बट से बुरी तरह से पीटा, जिसमें हरिसिंह की नाक की हड्डी टूट गई है। आरोप है कि दबंगों ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करते हैं, जबरदस्ती की कोशिश की। इस दौरान उसकी पत्नी के कान के सोने के कुंडल निकालकर ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...