Bareily News: दबंग ने मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: नवाबगंज। एक दबंग में अपने ही मोहल्ले में रहने वाली मां बेटी से गाली गलौज की। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उसने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आए लोगों ने उन्हें बचाया। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुनीता देवी पत्नी रोशनलाल का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर मोहल्ले का ही करन उनसे और उनकी बेटी बबली से बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दोनों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया। घटना की रिपोर्ट सुनीता देवी की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.