बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: दबंग ने एक व्यक्ति से गालीगलौज की और विरोध करने पर राइफल से गोली चला दी। इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जोगीनवादा में रहने वाली अनुष्का राठौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम मोहल्ले में ही रहने वाला अरुण गोस्वामी उर्फ लल्ला उनके पिता राधेश्याम को गालियां दे रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने राइफल से उनके पिता पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इस मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...