बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: बिशारतगंज। गाड़ी का पहिया लग जाने के विरोध में दबंगों ने एक राहगीर को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति का शान्तिभंग में चालान भी किया है। थाना सीबीगंज के जोगीठेर गांव के कन्हैया ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह बिशारतगंज में अपनी बहन के घर आया था, रास्ते में मोती मस्जिद के पास एक पिकअप वाहन का पहिया उसके पैर में लग गया और उसने चालक से विरोध किया। इसी बात को लेकर गाड़ी से तीन लोग उतरे पास की दुकान से डंडे उठाकर उसकी पिटाई की, इससे उसके सर में गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मोहम्मद रईस का शांतिभंग में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...