बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव सोरहा में रास्ता में रोककर दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। ग्राम पंथरा शाही निवासी हरनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम को वह भोजीपुरा के अस्पताल से मरीज को देखकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि सोराहा मोड़ पर कैथोला निवासी ओमप्रकाश एवं पप्पू उर्फ गंगाराम खड़े थे। दोनों ने उन्हें रोककर कंबाइन चलाने न आने पर नाराजगी जताई हुए कहा उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। विरोध पर दोनों ने हरनाम सिंह का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। कंबाइन में रखी लोहे की सरिया सिर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे हरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्...