बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: फतेहगंजपूर्वी। नगर की संजय कालोनी विशाल पुत्र पंकज सिंह ने थाने पहुंचकर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि बीती रात्रि दस बजे पड़ोस की दुकान से घरेलू सामान लेने गया था दुकान बन्द होने के कारण वह अपने घर वापस आ रहे थे। पड़ोस में रहने वाले आरेंद्र, विवेक, गोलू ने विशाल को रोक लिया, गालियां दी। मना किया तो नशे आरेंद्र ने विशाल को नाली में पटक दिया। दबंगों ने ईंट-पत्थर से सिर पर वार किया। सिर में चोटें आई । थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...