बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। दबंगों ने युवक को घेरकर पीटा। चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के मोहल्ला शब्बीर कॉलोनी के अन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसका भाई दीपू चौराहे से घर आ रहा था। मोहल्ले के उदयवीर, वीरेंद्र, रामवीर, विक्की ने दीपू को घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे जब दीपू ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दीपू ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला अन्नू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि ये सब लोग आपराधिक प्रवत्ति के लोग हैं। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...