बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी।पेड़ की छटाई के विवाद में दबंगों ने किसान और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा।  मानपुर त्रिलोक निवासी रामनरेश का आरोप है कि उनके घर के सामने पेड़ है। टहनी लगने से बिजली की लाइन में फाल्ट आ रहा था। रामनरेश के पुत्र विपिन ने टहनी छाट दी। जिससे पड़ोस की सत्यवती पत्नी सतीश, आशीष, गिरीश, अमरीश व अन्य लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा व असलहा लेकर रामनरेश के घर में घुस आए, मारपीट की। रामनरेश पक्ष के विपिन अवधेश और गर्भवती महिला सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि  जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...