बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटकर बेहोश कर दिया। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौबारी निवासी कृपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को उनका 15 वर्षीय बेटा मनीष कुमार सिंह कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। गांव के प्रधान पप्पू के घर के पास आदित्य और दो अज्ञात से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और सिर व गर्दन में डंडे से प्रहार किया। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लातें मारीं, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- Mau News: मारपीट में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज अब इस मामले में उन्होंने आदित्य और दो अज्ञात पर थाना कैंट में रिपोर्ट लिखाई है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: मारपीट की शिकायत से बौखलाए द...